सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA meets fire victims' families

Kushinagar News: अग्नि पीड़ित परिजनों से मिले-विधायक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
MLA meets fire victims' families
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग स्थित शंभू चौराहे पर मंगलवार देर रात चाय की एक दुकान में साजिशन आग लगाए जाने से अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकानदार को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने मामले में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर बुधवार को स्थानीय विधायक पीएन पाठक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रामकोला थाना प्रभारी धनवीर सिंह को निर्देश दिया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध और अराजकता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending Videos

टेकुआटार के डीहटोला निवासी कन्हैया मद्धेशिया रामबर बुजुर्ग के शंभू चौराहे पर छप्पर डालकर चाय की दुकान चलाते हैं। दुकान के पीछे टिनशेड डालकर वह परिवार के साथ रहते हैं। कन्हैया के अनुसार मंगलवार रात दुकान बंद कर वह पीछे सो रहे थे। देर रात अचानक छप्पर से आग की लपटें उठती दिखीं। आग देखकर वह शोर मचाते हुए बाहर निकले तो कुछ लोग मौके से भागते नजर आए। पीड़ित का आरोप है कि भागने वालों में से एक व्यक्ति की पहचान उसने कर ली है। आग की चपेट में आकर चूल्हा, गैस सिलिंडर, बर्तन, नकदी समेत दुकान का सारा सामान जल गया। वही बगल में मोहन की गुमटी में रखा समान भी जलाकर राख हो गया। रामकोला थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की ग जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया, कवींद्र पांडेय, संजीव दुबे, शुभम, रजनीश, वीरेंद्र मद्धेशिया, नंदकिशोर मद्धेशिया, वीरेंद्र यादव, राजेश राव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed