फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A tiger killed a woman who was weeding a paddy field.

Kushinagar News: धान की निराई कर रही महिला को बाघ ने मार डाला

Sat, 01 Aug 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A tiger killed a woman who was weeding a paddy field.
बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद गाँंव में अफरा तफरी ।स्रोत-सोशल मीडिया
खड्डा। बिहार सीमा पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से सटे इलाकों में बाघ की चहलकदमी बढ़ गई है। शुक्रवार को मदनपुर क्षेत्र के मिश्रौलिया दियारा में धान की निराई कर रही महिला को बाघ ने मार डाला। इससे खड्डा तहसील क्षेत्र के दियारा के लोग भी सहम गए हैं। वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


पश्चिमी चंपारण के नौरंगिया क्षेत्र के नौरगिया गांव की उमरावती देवी (45) जंगल से सटे खेत में धान की निराई कर रही थीं। सुबह करीब 11 बजे गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। सिर को जबड़े में जकड़ लिया और महिला को घसीटकर ले जाने लगा। शोर होने पर महिला को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। लोग जब तक वहां पहुंचे, महिला की मौत हो गई थी। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्राधिकारी नसीम अंसारी के नेतृत्व में टीम तथा नौरंगिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र में निगरानी कर रही है। नसीम अंसारी ने लोगों से जंगल से सटे खेतों में अकेले न जाने, समूह में कार्य करने तथा किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है। खड्डा रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि मदनपुर क्षेत्र में बाघ के हमले की सूचना मिली है। खड्डा वन क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। वन विभाग की टीम भी सक्रिय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

एक दिन पहले दूसरी दिशा में हुआ था हमला

-बृहस्पतिवार को भी वीटीआर के दूसरे छोर पर बिसहा गांव के समीप बकरी चरा रहे अकलू यादव पर बाघ ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। बाद में वह बाघ घायल अवस्था में मिला था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed