{"_id":"697facb98fbcca7979001a4b","slug":"a-young-man-slit-his-throat-due-to-a-love-affair-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153895-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेम प्रसंग में युवक ने काटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेम प्रसंग में युवक ने काटा गला
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र कोकिल पट्टी गांव निवासी इरफान ने गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। वह रविवार को खून से लथपथ बड़हरा और चटंगवा पुल के बीच नहर पटरी के किनारे मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी पर ले गई, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया, उसका इलाज गोरखपुर एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस की जांच में पता चला कि युवक लखनऊ की एक युवती से प्रेम करता है, वह इससे बात नहीं कर रही थी। इसके बाद उसको मैसेज भेजने के बाद गला रेतकर खुदकुशी का प्रयास किया है। कोकिलपट्टी का इरफान (28) लखनऊ में रहकर एमफार्मा की पढ़ाई करता था। करीब 15 दिन पहले घर आया था। रविवार को सुबह करीब 10 बजे घर से बाइक से निकला।
दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों ने उसे खून से लथपथ चटंगवा पुल और बड़हरा गांव के बीच बड़ी गंडक नहर के पटरी पर के किनारे देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया। मौके से पुलिस ने ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाला ब्लेड और बाइक बरामद किया है। युवक अपना गला ब्लेड से काटा है। अधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार युवक अपने मोबाइल से चैटिंग लखनऊ के मेडिकल की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा से किया है।
चैटिंग के हिसाब से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक बोलने में असमर्थ हैं। परिजन अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। विशुनपुरा के एसएचओ विनय मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की ओर से आत्महत्या का प्रयास किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग और शादी से जुड़ा हो सकता है। इसकी जांच सभी पहलुओं पर किया जा रहा है।
Trending Videos