{"_id":"697fb9ae6427c34dc50fcef7","slug":"jaiswal-xi-won-the-title-by-defeating-bhim-xi-by-30-runs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-153865-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जायसवाल एकादश ने भीम एकादश को 30 रन से हराकर खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जायसवाल एकादश ने भीम एकादश को 30 रन से हराकर खिताब जीता
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अहिरौली क्रिकेट लीग की ओर से आयोजित दूसरे सत्र का फाइनल मुकाबला रविवार को जायसवाल एकादश और भीम एकादश के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जायसवाल एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भीम एकादश को 30 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 106 रन बनाए और भीम एकादश के सामने जीत के लिए 107 रन का लक्ष्य रखा। जायसवाल एकादश की ओर से सावन ने सर्वाधिक 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि विक्की ने 19 रन का योगदान दिया।
भीम एकादश की ओर से कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। विशेष बात यह रही कि कृष्णा ने एक ही ओवर में चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
इसके बावजूद भीम एकादश लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही और जायसवाल एकादश ने यह फाइनल मुकाबला 30 रन से जीत लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सावन गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए लाला को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मैच का स्कोर रंजीत ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका तौमीर, सोएब, दिलीप प्रिंस, अमित मद्धेशिया, अंगद गोंड एवं जय प्रजापति ने निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में सभी आयोजकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का सराहनीय योगदान रहा। फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अमित राव सोनू, जावेद खान, सतवंत यादव, चंद्रबली गोंड, अक्षयलाल गोंड, अमरजीत गौतम, सरवर, बबलू अंसारी, छोटी यादव, दीपक गोंड, गिरीश नारायण गिरी, सोनू गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos