सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Temples in the Buddhist circuit will be protected, tourism will increase

Kushinagar News: बौद्ध सर्किट में मंदिरों का होगा संरक्षण, बढ़ेगा पर्यटन

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Temples in the Buddhist circuit will be protected, tourism will increase
विज्ञापन
पडरौना। बजट में पर्यटन पर भी फोकस किया है। देश के 15 पुरातत्व स्थल, 20 टूरिस्ट साइट्स और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान पर्यटन और पुरातत्व क्षेत्र को मजबूत करने की नई योजना है। चयनित केंद्रों को पर्यटन और शिक्षा के लिए बढ़ावा मिलेगा।
Trending Videos

यही नहीं 20 प्रसिद्ध टूरिस्ट साइट्स पर पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू करेगी। इस योजना के तहत 10,000 गाइडों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उनके स्किल्स को अपग्रेड किया जाएगा,ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। इसमें सरकार नाथ ईस्ट क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के विकास के लिए योजना शुरू करेगी,ताकि मंदिरों और मठों को संरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ईको टूरिज्म और नेचर बेस्ड ट्रैवल पर भी जोर दिया गया है। इसको लेकर कुशीनगर के टूरिस्ट गाइड व पुरातत्व विभाग सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग बेहतर व उपयोगी मान रहे हैं। टूरिस्ट गाइड डा.अभय राय का कहना है कि बजट में टूरिस्ट साइट्स पर पर्यटकों को अतिथि देवो भव: के साथ बेहतर व अनुकूल माहौल देने के लिए पायलअ प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए 20 स्थलों का चयन करना सराहनीय पहल है। इसका आने वाले समय में विस्तार करना पड़ेगा। यह योजना कुशीनगर के भी पर्यटन व पुरातत्व को बढ़ाएगा।
लोगों का कहना है कि बजट में पुरातात्विक स्थलों को संरक्षित करने को लेकर जो प्रावधान किया गया है। वास्तव में देश के धरोहरों व प्रमुख स्थलों के संरक्षण के लिए बेहतर साबित होगा। अभी महज देश के 20 पुरातात्विक स्थलों को लिया गया है। इसमें आगे विस्तार करने की जरूरत है। ताकि कुशीनगर जिले के बुद्ध से जुड़े फाजिलनगर क्षेत्र के पुरातात्विक स्थलों को तरजीह मिले और विश्व पटल पर ख्याति पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed