{"_id":"697fba10cf9308b41f046cd4","slug":"shiva-mahapuran-starts-today-preparations-complete-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153851-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिवमहापुराण आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिवमहापुराण आज से, तैयारी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के बांसी नदी घाट स्थित शिवाघाट पर नौ दिवसीय महाशिवपुराण की कथा और शिव महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए सोमवार को क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति की तरफ से महयज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने बताया लोक कल्याण के लिए शिवा घाट धाम पर महाशिव पुराण कथा और शिव महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए सोमवार को क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली जाएगी। पांच फरवरी को मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। छह फरवरी को शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और 10 फरवरी को हवन पूजन के साथ यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ के दौरान कथा वाचक आचार्य सरल जी महाराज महाशिव पुराण की कथा सुनाएंगे।
Trending Videos