फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Academic performance and facilities in schools will be monitored using KPIs.

Kushinagar News: स्कूलों में पढ़ाई और सुविधाओं पर केपीआई से होगी निगरानी

Mon, 03 Aug 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Academic performance and facilities in schools will be monitored using KPIs.
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं की निगरानी अब परिणाम आधारित कार्य प्रणाली (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स-केपीआई) के माध्यम से की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने निपुण भारत मिशन, कैच-अप कार्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के अधिगम स्तर और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित समीक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

केपीआई के तहत विद्यालय, ब्लॉक और जिला स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। विद्यार्थियों के सीखने के स्तर, शिक्षण प्रक्रिया और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा तय मानकों के अनुसार होगी। इसके लिए पोर्टल आधारित मॉनिटरिंग और गैप विश्लेषण (गैप एनालिसिस) की व्यवस्था की गई है, ताकि कमियों की समय रहते पहचान कर उनमें सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षताओं को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही शिक्षकों और मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा, जिससे कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार हो सके। केपीआई प्रणाली में विद्यालयों की भौतिक सुविधाओं का भी मूल्यांकन होगा। इसमें विद्यालय भवन निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य, जर्जर भवनों का निस्तारण, आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा फर्नीचर की उपलब्धता जैसे बिंदुओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

समग्र शिक्षा अभियान के तहत अगस्त और सितंबर के लिए तय प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर योजनाओं की प्रगति का आकलन किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सभी गतिविधियों की प्रगति समय पर पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं होने पर विशेष कार्ययोजना बनाकर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। -अनिल कुमार सिंह, बीएसए, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed