सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused arrested in attempted murder case.

Kushinagar News: हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in attempted murder case.
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मामले से संबंधित वांछित आरोपी रामबहादुर निवासी ग्राम भैसा सेहरी थाना कोतवाली खलीलाबाद को बृहस्पतिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया। 24 मार्च को पीड़ित राम प्रताप निवासी भैसासेहरी ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर देकर उपरोक्त आरोपी पर घर में घुसकर गालियां देने व सरिया से मारपीट करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त उक्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से आरोपी उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed