{"_id":"69d6c5fb89425f41260a8c7d","slug":"explanation-sought-from-pradhan-and-secretary-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-157716-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण तलब
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरागीपट्टी में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर 63 अदद रेडीमेड बेंच की खरीद में गंभीर वित्तीय अनियमितता पाई गई है। एक ही सामान की खरीद में नियम विरुद्ध तीन वेंडरों को भुगतान किया गया और कोटेशन प्रक्रिया का उल्लंघन किए जाने की बात भी सामने आई है। इस मामले में सचिव व प्रधान से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है ।
एडीओ पंचायत नोटिस में कहा है कि बैरागी पट्टी के सचिव पवन सिंह व महिला प्रधान ने एक वेंडर से 63 बेंच खरीदी। इसके एवज में तीन वेंडरों को 4.51 लाख रुपये भुगतान किया गया। जबकि नियमों के अनुसार एकल प्रतिस्पर्धी निविदा (टेंडर) या कोटेशन जारी किया जाना चाहिए था। इसके अलावा भ्रामक जियो-टैगिंग और स्टॉक पंजीकरण की भी शिकायत मिली है। बीडीओ प्रहलाद सिंह का कहना है कि प्रकरण गंभीर है। सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। संवाद
Trending Videos