सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two History-Sheeters Arrested in Firing Incident at Councilor's House

Kushinagar News: सभासद के घर फायरिंग मामले में दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
सार

वार्ड नंबर-11 मंगल बाजार निवासी सूजा पठान को मंगलवार शाम करीब 7 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट के पास से जबकि बभनौली निवासी आदित्य को देर रात करीब 12:30 बजे हसनगंज-भिवरा के पास मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया। आदित्य के पैर में गोली लगी है। तीसरे आरोपी सुजीत रावत की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है।

Two History-Sheeters Arrested in Firing Incident at Councilor's House
मुठभेड़ में मौके पर पड़ा बदमाशो की बाइक।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विस्तार

कुशीनगर कस्बे के वार्ड नंबर- 3 (किसान चौक) के सभासद मोहम्मद आरिफ और उनके मित्र विक्की मद्धेशिया के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटरों सूजा पठान और आदित्य साहनी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos


वार्ड नंबर-11 मंगल बाजार निवासी सूजा पठान को मंगलवार शाम करीब 7 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट के पास से जबकि बभनौली निवासी आदित्य को देर रात करीब 12:30 बजे हसनगंज-भिवरा के पास मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया। आदित्य के पैर में गोली लगी है। तीसरे आरोपी सुजीत रावत की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की रात 10 मिनट के अंदर पांच राउंड फायरिंग कर कप्तानगंज कस्बे को दहलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर स्वाॅट टीम, कप्तानगंज और कसया थाने की टीम जुटी थी। पुलिस को पता चला कि एक आरोपी सूजा पठान गोरखपुर एयरपोर्ट के पास मौजूद है।

पुलिस की टीम वहां पहुंची और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उधर, मुखबिर से सूचना मिली कि दो अन्य आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं। इसपर पुलिस टीम ने हसनगंज-भिवरा के पास घेराबंदी की, जहां मुठभेड़ में आदित्य के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने बदमाशों के पास से 32 बोर की पिस्टल, खोखा, दो कारतूस, एक बाइक और नकदी बरामद की है। पुलिस की जांच में विवाद की वजह आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी सामने आई है। करीब 10 दिन पूर्व सुभाष चौक पर विक्की मद्धेशिया के भतीजे उपकार और सुजीत रावत के छोटे भाई भीरू रावत के बीच विवाद हुआ था।

इसकी शिकायत सभासद आरिफ और विक्की ने सुजीत के घर जाकर की थी। इसी बात से नाराज होकर सुजीत ने हिस्ट्रीशीटर सूजा पठान और आदित्य साहनी के साथ मिलकर हमले की साजिश रची और फायरिंग की।

आदित्य और सूजा कप्तानगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। आदित्य पर लूट और अपहरण सहित कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसका पिता कमलेश साहनी भी हिस्ट्रीशीटर रहा है। वहीं, सूजा पठान भाजपा सभासद के पति रमेश मोदनवाल पर जानलेवा हमले और धमकाने का आरोपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed