{"_id":"6a04efd476c90cea570aeda4","slug":"after-shooting-his-sister-in-law-dead-in-a-locked-room-he-blew-his-own-brains-out-as-well-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159700-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंद कमरे में गोली मारकर साली की हत्या के बाद खुद का भी भेजा उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंद कमरे में गोली मारकर साली की हत्या के बाद खुद का भी भेजा उड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 May 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
मृतक नैना कुमारी की फाइल फोटो।
- फोटो : गोमतीनगर में निजी विद्यालय में अमर उजाला एवं गोमती नगर जन कल्याण समिति के सहयोग से अपराजिता कार्यक्रम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव का मामला, सूचना पर पहुंचे एसडीएम और एएसपी
-देर रात मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने बंद कमरे में किसी बात पर बहस के बाद 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कनपटी पर भी गोली मारकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से एक देसी पिस्टल मिला है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। देर रात मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना के ग्राम धरमचक निवासी जितेंद्र प्रजापति (25) पुत्र रघुनाथ प्रजापति की शादी एक साल पहले तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव निवासी शंभू प्रजापति की बड़ी बेटी बेबी से हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे जितेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा और रात में वहीं रुक गया। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब उसकी साली नैना उसे नाश्ता देने गई तो उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद दोनों में कुछ बहस होने लगी। आवाज सुनकर नैना की मां और पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई वहां पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की पर कुछ मिनट बाद गोली चलने की आवाज से वे सन्न रह गए। वे कुछ समझ पाते तभी एक-एक करके दो और गोलियों की आवाज आई। पांच मिनट के अंतराल पर तीन गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने खिड़की से झांका तो कमरे के अंदर का दृश्य देख स्तब्ध रह गए। जितेंद्र और नैना खून से लथपथ पड़े थे।
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तमकुहीराज एसएसओ गिरजेश उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में ले लिया। तमकुहीराज सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फाॅरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एकतरफा प्यार में जीजा बना हैवान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बसडीला बुजुर्ग निवासी शंभू प्रजापति की बड़ी बेटी बेबी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के धरमचक निवासी जितेंद्र प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद जितेंद्र विदेश चला गया था। इसी दौरान उसकी बातचीत नैना से होती रही। बताया जा रहा है कि वह नैना को लेकर जुनूनी हो गया था।
परिजनों के अनुसार, जितेंद्र की बहन की शादी पांच मई को थी। उसने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ खास तौर पर अपनी साली नैना को भी बुलाया था लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हुई। इसी बात को लेकर वह नाराज था। मंगलवार शाम वह ससुराल पहुंच गया। उस समय घर पर सास गउदम देवी, नैना की दादी व बाबा मौजूद रहे। पड़ोस के मकान में नैना का चचेरा भाई था। रात में भोजन के बाद सास और दामाद छत पर सोने चले गए, जबकि नैना कमरे में सोई थी।
बुधवार सुबह जितेंद्र और नैना में कहासुनी होने लगी। यह सुनकर चचेरा भाई और मां कमरे की तरफ दौड़ी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस दौरान अचानक दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। घरवालों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया तो अंदर से जितेंद्र बोला कि एक मिनट में दरवाजा खोल रहा हूं, कोई बात नहीं है। इसके कुछ मिनट बाद ही फिर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर चीख-पुकार मच गई। यह सब सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर नैना व जितेंद्र के शव खून से लथपथ मिले। नैना के माथे और सीने पर दो गोलियों के निशान थे, जबकि जितेंद्र की कनपटी से खून निकल रहा था। पास में एक 312 बोर को देसी पिस्टल बरामद हुआ।
नैना को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था
जितेंद्र की सास गउदम देवी ने बताया कि जितेंद्र जब से घर आया था तभी से वह नैना को साथ लेकर जाने की जिद पर अड़ा था। उसका व्यवहार भी इस बार बदला-बदला था। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि नैना और उसके जितेंद्र के बीच बातचीत होती थी और जितेंद्र नैना से शादी भी करना चाहता था। हालांकि घर वाले इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन नैना के प्रति जितेंद्र की गलत नीयत का दावा कर रहे हैं। नैना के पिता शंभू प्रजापति मुंबई व भाई गुड्डू विदेश में नौकरी करते है। पुलिस ने जितेंद्र और नैना के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। नैना पढ़ने में होनहार थीं। हाईस्कूल की छात्रा थी। इसके अलावा एक निजी स्कूल में एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाती थी।
बेबी को ससुराल से लेकर आई तमकुहीराज पुलिस
पति जितेंद्र व बहन नैना की मौत की खबर उचकागांव में रह रही बेबी को दी गई। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने बेबी को मायके नहीं भेजा। ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तेदार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग पहुंचे और मामले की जानकारी ले वापस लौट गए। बेबी के नहीं आने पर मां गउदम देवी ने उसकी हत्या की आशंका जताई और तमकुहीराज पुलिस को तहरीर देकर उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद इंस्पेक्टर तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय ने तत्काल एक टीम बेबी को लाने के बिहार रवाना कर दिया। करीब पांच बजे टीम बेबी को लेकर बसडीला बुजुर्ग गांव पहुंची। हालांकि पति और बहन की मौत से मर्माहत बेबी कुछ बोलने के स्थिति में नहीं थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
-जितेंद्र अपनी ससुराल मंगलवार शाम को आया था। घटना के पीछे अभी तक की जांच में नैना से एकतरफा प्यार करने का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
Trending Videos
-देर रात मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज
सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने बंद कमरे में किसी बात पर बहस के बाद 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कनपटी पर भी गोली मारकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से एक देसी पिस्टल मिला है। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। देर रात मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना के ग्राम धरमचक निवासी जितेंद्र प्रजापति (25) पुत्र रघुनाथ प्रजापति की शादी एक साल पहले तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव निवासी शंभू प्रजापति की बड़ी बेटी बेबी से हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे जितेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा और रात में वहीं रुक गया। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब उसकी साली नैना उसे नाश्ता देने गई तो उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद दोनों में कुछ बहस होने लगी। आवाज सुनकर नैना की मां और पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई वहां पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की पर कुछ मिनट बाद गोली चलने की आवाज से वे सन्न रह गए। वे कुछ समझ पाते तभी एक-एक करके दो और गोलियों की आवाज आई। पांच मिनट के अंतराल पर तीन गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने खिड़की से झांका तो कमरे के अंदर का दृश्य देख स्तब्ध रह गए। जितेंद्र और नैना खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तमकुहीराज एसएसओ गिरजेश उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में ले लिया। तमकुहीराज सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फाॅरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
एकतरफा प्यार में जीजा बना हैवान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बसडीला बुजुर्ग निवासी शंभू प्रजापति की बड़ी बेटी बेबी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के धरमचक निवासी जितेंद्र प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद जितेंद्र विदेश चला गया था। इसी दौरान उसकी बातचीत नैना से होती रही। बताया जा रहा है कि वह नैना को लेकर जुनूनी हो गया था।
परिजनों के अनुसार, जितेंद्र की बहन की शादी पांच मई को थी। उसने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ खास तौर पर अपनी साली नैना को भी बुलाया था लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हुई। इसी बात को लेकर वह नाराज था। मंगलवार शाम वह ससुराल पहुंच गया। उस समय घर पर सास गउदम देवी, नैना की दादी व बाबा मौजूद रहे। पड़ोस के मकान में नैना का चचेरा भाई था। रात में भोजन के बाद सास और दामाद छत पर सोने चले गए, जबकि नैना कमरे में सोई थी।
बुधवार सुबह जितेंद्र और नैना में कहासुनी होने लगी। यह सुनकर चचेरा भाई और मां कमरे की तरफ दौड़ी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस दौरान अचानक दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। घरवालों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया तो अंदर से जितेंद्र बोला कि एक मिनट में दरवाजा खोल रहा हूं, कोई बात नहीं है। इसके कुछ मिनट बाद ही फिर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर चीख-पुकार मच गई। यह सब सुनकर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर नैना व जितेंद्र के शव खून से लथपथ मिले। नैना के माथे और सीने पर दो गोलियों के निशान थे, जबकि जितेंद्र की कनपटी से खून निकल रहा था। पास में एक 312 बोर को देसी पिस्टल बरामद हुआ।
नैना को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था
जितेंद्र की सास गउदम देवी ने बताया कि जितेंद्र जब से घर आया था तभी से वह नैना को साथ लेकर जाने की जिद पर अड़ा था। उसका व्यवहार भी इस बार बदला-बदला था। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि नैना और उसके जितेंद्र के बीच बातचीत होती थी और जितेंद्र नैना से शादी भी करना चाहता था। हालांकि घर वाले इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन नैना के प्रति जितेंद्र की गलत नीयत का दावा कर रहे हैं। नैना के पिता शंभू प्रजापति मुंबई व भाई गुड्डू विदेश में नौकरी करते है। पुलिस ने जितेंद्र और नैना के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। नैना पढ़ने में होनहार थीं। हाईस्कूल की छात्रा थी। इसके अलावा एक निजी स्कूल में एक से पांच तक के बच्चों को पढ़ाती थी।
बेबी को ससुराल से लेकर आई तमकुहीराज पुलिस
पति जितेंद्र व बहन नैना की मौत की खबर उचकागांव में रह रही बेबी को दी गई। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने बेबी को मायके नहीं भेजा। ससुराल पक्ष के कुछ रिश्तेदार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग पहुंचे और मामले की जानकारी ले वापस लौट गए। बेबी के नहीं आने पर मां गउदम देवी ने उसकी हत्या की आशंका जताई और तमकुहीराज पुलिस को तहरीर देकर उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद इंस्पेक्टर तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय ने तत्काल एक टीम बेबी को लाने के बिहार रवाना कर दिया। करीब पांच बजे टीम बेबी को लेकर बसडीला बुजुर्ग गांव पहुंची। हालांकि पति और बहन की मौत से मर्माहत बेबी कुछ बोलने के स्थिति में नहीं थी।
-जितेंद्र अपनी ससुराल मंगलवार शाम को आया था। घटना के पीछे अभी तक की जांच में नैना से एकतरफा प्यार करने का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। -सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर

मृतक नैना कुमारी की फाइल फोटो।- फोटो : गोमतीनगर में निजी विद्यालय में अमर उजाला एवं गोमती नगर जन कल्याण समिति के सहयोग से अपराजिता कार्यक्रम।