सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After somehow making it home amidst the wedding-season crowds, I finally found some peace.

Kushinagar News: सहालग की भीड़ के बीच किसी तरह घर पहुंचे तो मिला सुकून

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
After somehow making it home amidst the wedding-season crowds, I finally found some peace.
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पोरबंदर मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन के लिए जुटी भीड़ ।संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज। बढ़ी गर्मी और सहालग में ट्रेनों से यात्रा करना मुश्किल है। मांगलिक कार्यों में शामिल होने वाले आने वाले यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने के दौरान तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

परेशानियों की सबसे बड़ी कन्फर्म टिकट नहीं मिला है। हालत यह है कि कप्तानगंज-थावे और गोरखपुर-नरकटियागंज मार्ग पर संचालित होने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में 10 मई तक सीट फूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रूट पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जम्मू कश्मीर, कोटा, कानपुर, लखनऊ सहित अन्य छोटे-बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। सहालग के चलते सप्तक्रांति सुपर फास्ट, सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस अमरनाथ एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से भीषण गर्मी और सहालग में यात्रियों के लिए सुगम यात्रा करना मुश्किल है।
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे पकड़ियार के हरेंद्र कुशवाहा, लक्ष्मीगंज के पिंटू गुप्ता, चैती मुसहरी के केशव मिश्र आदि ने बताया कि सहालग के चलते ट्रेनों में भीड़ है। इन दिनों भीषण गर्मी भी पड़ रही है। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ के बीच से गुजरकर घर पहुंचना जंग जीतने जैसा ही है। वेटिंग टिकट होने से सीट नहीं मिली। इससे परेशानी और बढ़ गई थी। किसी तरह स्टेशन पर पहुंचा हूं। लग रहा है कि घर पहुंच गया।
ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed