सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of Using Substandard Bricks in Boundary Wall Construction

Kushinagar News: चहारदीवारी निर्माण में अधोमानक ईंट के इस्तेमाल का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Using Substandard Bricks in Boundary Wall Construction
चरिघरवा में पानी टंकी के चारदीवारी निर्माण में प्रयोग हो रही दोयम दर्जे की ईंट।स्रोत-सोशल मीडिय - फोटो : Self
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस समय टंकी परिसर की चारदीवारी का निर्माण चल रहा है। इसमें निर्धारित गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा है।
Trending Videos

गांव के लोगों ने घटिया ईंटों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना तकनीकी टीम की निगरानी के, स्वीकृत नक्शे के इतर मनमाने तरीके से निर्माण किया जा रहा है। गांव के पारसनाथ, राधेश्याम, जितेंद्र, असगर, निसार, सुरेश, ओमप्रकाश और आकाश आदि ने बताया कि टंकी का ढांचा बने दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक जलापूर्ति नहीं हो पाई है। कुछ समय के लिए मोटर से सीधे पानी की सप्लाई की गई थी, जिसे एक सप्ताह बाद ही बंद कर दिया गया, जबकि अभिलेखों में नियमित जलापूर्ति दर्शाई जा रही है। इस संबंध में बीडीओ आरके सेठ ने बताया कि निर्माण कार्यों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जवाबदेही तय करते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed