सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Along with teaching, instill discipline in students.

Kushinagar News: शिक्षण के साथ छात्रों को अनुशासित रहने की दें सीख

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Along with teaching, instill discipline in students.
बुद्ध इंटर कालेज में अतिथियों के साथ पुरस्कृत प्रतिभागी। श्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। गोरखपुर गीडा और कुशीनगर की निजी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में स्टूडेंट ऑफ साइंस 2025 पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हैप्पी यादव प्रथम, सृष्टि सिंह द्वितीय व पायल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि यदि छात्र अनुशासन में रहकर समय का उचित प्रबंधन करें तो वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। शिक्षकों का यह भी दायित्व है कि वे विषय पढ़ाने के साथ छात्रों को अनुशासित रहने की सीख दें।
Trending Videos

स्वागत करते हुए प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्टूडेंट ऑफ साइंस प्रतियोगिता में बुद्ध इंटर कालेज सहित कई विद्यालयों के लगभग 1800 छात्र शामिल हुए थे। अध्यक्षता वीरेंद्र त्रिपाठी और संचालन इस्तेफाक अहमद खान ने किया। आभार ज्ञापन पुनीत विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान राजेश राय, अरविंद राव, संजय त्रिपाठी, केके त्रिपाठी, जनार्दन यादव आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed