सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An Attempt to Woo Purvanchal from the State's Farthest Corner

Kushinagar News: सूबे के अंतिम छोर से पूर्वांचल को साधने का प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
An Attempt to Woo Purvanchal from the State's Farthest Corner
तमकुहीराज में आयोजित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण,शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित - फोटो : Archive
विज्ञापन
तमकुही से पूर्वांचल में फूंका चुनावी बिगुल, विकास के साथ आस्था को जोड़कर वोट सहेजने पर रहा जोर, हर दो विधानसभा क्षेत्रों के बीच होगा एक कार्यक्रम
Trending Videos

कुशीनगर। तमकुहीराज के हरिहरपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा केवल 724 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास तक सीमित नहीं रही। प्रदेश के अंतिम छोर से सीएम ने विकास, आस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ युवाओं को जोड़कर पूर्वांचल में चुनावी बिगुल बजा दिया। यह सभा कुशीनगर से अधिक पूरे पूर्वांचल को साधने का प्रयास बताई जा रही है।
सीएम ने अपने संबोधन में कई बार लोकतंत्र में वोट की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता का मत केवल विधायक और सांसद नहीं चुनता, बल्कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसलों की दिशा भी तय करता है। उन्होंने कहा कि वोट भले ही तमकुहीराज, फाजिलनगर, पडरौना, खड्डा और कसया में पड़ता हो, उसकी ताकत अयोध्या, लखनऊ और दिल्ली तक दिखाई देती है। उन्होंने हर दो विधानसभा क्षेत्रों के बीच एक कार्यक्रम के आयोजन का संकेत भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने भगवान बुद्ध और भगवान महावीर का उल्लेख करते हुए कुशीनगर की आध्यात्मिक विरासत को रेखांकित कर लोगों को उनकी भावनाओं से जोड़ा। उन्होंने कहा कि जीवन की अंतिम सच्चाई को कुशीनगर से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण और जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के अंतिम प्रवास का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस क्षेत्र को आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताया। भीड़ के बीच यह संदेश गहरी आत्मीयता पैदा करता दिखा, क्योंकि विकास के एजेंडे को सीधे स्थानीय सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जोड़ा गया। भाषण के अंतिम हिस्से में मुख्यमंत्री ने स्थानीय सांसद और विधायकों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed