{"_id":"6a1f3da7e99a9190380aa228","slug":"an-endeavor-to-reach-hearts-through-bhojpuri-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161022-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भोजपुरी के सहारे दिलों तक पहुंचने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भोजपुरी के सहारे दिलों तक पहुंचने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुशीनगर। बिहार सीमा से सटे कुशीनगर के तमकुहीराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में गोरखपुर सांसद रवि किशन का अलग ही अंदाज देखने को मिला। भोजपुरी गीत तकरार छिड़ल बा त तकरार छिड़ी,स्थानीय बोली हम लंबा समय से तमकुही आवल चाहत रहनी ह...और फिल्मी अंदाज में विपक्ष पर हमलों के बीच रवि किशन ने मंच से ऐसा माहौल बनाया, जिसे राजनीतिक जानकार भोजपुरी भाषी मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं। कुशीनगर के लोगों और रवि किशन में लंबे समय का आत्मीय संबंध रहा है जहां वो प्रीत न जाने रीत फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं।
पूर्वांचल के आखिरी छोर और भोजपुरी भाषी बहुल इलाके तमकुहीराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम केवल सरकारी परियोजनाओं तक सीमित नहीं दिखा। मुख्यमंत्री अपने साथ प्राइवेट हेलीकॉप्टर में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय चेहरे और गोरखपुर सांसद रवि किशन को लेकर पहुंचे।मंच से रवि किशन ने भोजपुरी में संवाद किया, गीत गाया और विपक्ष पर निशाना साधा। इससे सभा का माहौल पूरी तरह भोजपुरी रंग में रंग गया।सभा के दौरान रवि किशन ने फिल्मी अंदाज में भाषण देते हुए समाजवादी पार्टी और उसके पीडीए के।नारे पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि पीडीए की बात करने वालों के शासनकाल में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी।हालांकि भाषण का सबसे प्रभावी हिस्सा भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल रहा। रवि किशन ने भोजपुरी गीत गाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और स्थानीय बोली में लोगों से संवाद स्थापित किया। इससे भीड़ में उत्साह भी दिखाई दिया।राजनीतिक दृष्टि से देखें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खुद रवि किशन को मंच पर प्रमुख भूमिका देना एक संदेश माना जा रहा है। बिहार की सीमा से लगे इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषी मतदाता हैं। ऐसे में विकास के साथ-साथ भाषा और सांस्कृतिक जुड़ाव के जरिए जनता तक पहुंचने की कोशिश साफ दिखाई दी।तमकुहीराज की सभा ने यह संकेत भी दिया कि चुनावी मुकाबले के बीच भाजपा भोजपुरी पहचान और सांस्कृतिक भावनाओं को भी अपने राजनीतिक संदेश का अहम हिस्सा बना रही है। रवि किशन का गीत, संवाद और राजनीतिक आक्रामकता इसी रणनीति का हिस्सा नजर आया।
Trending Videos