सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man committed suicide by hanging himself, police removed his dead body from the funeral pyre

Kushinagar News: फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, चिता से पुलिस ने उठवाई लाश

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself, police removed his dead body from the funeral pyre
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में 38 वर्षीय अशोक सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गए। चिता सजने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजन पोस्टमार्टम कराने से मना किया, लेकिन पुलिस नहीं मानी। पति से विवाद के बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। पुलिस की जांच में युवक की खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
Trending Videos

सोमवार रात भोजन करने के बाद अशोक सिंह अपने कमरे में सोने चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने कमरे के जंगले से देखा तो वह छत के पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटके थे। परिजनों और ग्रामीणों ने दरवाजा खोलकर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार सुबह परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए तिनहवा स्थित मझना नाले के किनारे बने श्मशान घाट पर ले गए। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस पहुंची और चिता से शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और आवश्यक साक्ष्यों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक सिंह की पत्नी राधिका देवी ने बताया कि चार दिन पहले पति से विवाद होने के बाद वह अपने बेटे प्रभात (13) और बेटी संजना (15) के साथ मायके चली गई थीं। सोमवार रात उन्हें सूचना मिली कि पति ने फंदा लगाकर जान दे दी है। घर पहुंचने पर देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और अशोक पंखे से लटके थे। थानाध्यक्ष प्रविंद्र राय ने बताया कि जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed