सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anger Erupts Over Non-Availability of Gas... Road Blockade and Uproar in Kasya

Kushinagar News: गैस नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा...कसया में सड़क जाम, हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Anger Erupts Over Non-Availability of Gas... Road Blockade and Uproar in Kasya
विज्ञापन
कसया। नगर के बाईपास नहर स्थित कांति गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
Trending Videos

आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए नहर बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि, ट्रक पहुंचने पर गैस सिलिंडर का वितरण किया गया।
बताया जा रहा है कि सुबह से ही गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी। करीब साढ़े दस बजे तक एजेंसी नहीं खुलने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ बढ़ गई और मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद उपभोक्ता सड़क से हटे। उसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। करीब 20 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा।
बाद में उपभोक्ता एजेंसी परिसर में पहुंचे और दोबारा लाइन में लग गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल और एसएचओ आशुतोष सिंह ने लोगों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ शांत हुई। इसी दौरान गैस सिलिंडर लदा ट्रक एजेंसी पर पहुंचा। उपभोक्ताओं में सिलिंडर का वितरण किया गया।
गैस सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान : नेबुआ नौरंगिया। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत बरकरार है। आए दिन उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर रात में ही पहुंच जा रहे हैं। इसके बावजूद बिना गैस ही वापस लौटना पड़ रहा है। हालात यह है एक दिन पहले ही शाम को गैस एजेंसी के सामने सिलिंडर रखकर नंबर लगा रहे हें। पूरी रात वहीं सो रहे हैं और फिर दूसरे दिन गाड़ी आने तक इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें बिना गैस ही लौटना पड़ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed