सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Guru will go from door to door to raise awareness among people about sending their children to school.

Kushinagar News: गुरुजी घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए करेंगे जागरूक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
The Guru will go from door to door to raise awareness among people about sending their children to school.
विज्ञापन
धनघटा। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ शिक्षा क्षेत्र हैंसर बाजार और पौली में हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के लिए एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।
Trending Videos

शिक्षा विभाग ने इस अभियान को दो चरणों में चलाने की रणनीति बनाई है। इस दौरान अध्यापक अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे कर ऐसे बच्चों की पहचान करेंगे जो अब तक स्कूल नहीं जा रहे हैं, या पढ़ाई छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि वह गांव-गांव और घर-घर पहुंच कर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाएं और बच्चों का नामांकन कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कई बार बच्चों के पास जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं होते हैं।
इसके कारण उनका नामांकन नहीं हो पाता था, लेकिन अब किसी भी बच्चों को दस्तावेजों की कमी के चलते स्कूल से वंचित नहीं किया जाएगा। पहले बच्चों को स्कूल में दाखिला दिया जाएगा, बाद में दस्तावेज पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed