{"_id":"69cc3d50f214edf24c092c29","slug":"middlemen-are-committing-fraud-by-using-others-passbooks-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148378-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दूसरे का पासबुक लेेकर बिचाैलिए कर रहे सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दूसरे का पासबुक लेेकर बिचाैलिए कर रहे सेंधमारी
विज्ञापन
मेंहदावल में गैस सिलिंडर के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मेंहदावल। रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एजेंसियों पर उपभोक्ता पहुंच रहे हैं, लेकिन उनमें से कई बिना सिलिंडर के ही लौट रहे हैं। मेंहदावल में गैस सिलिंडर की आपूर्ति और वितरण के बाद भी भीड़ कम नहीं हो रही है। इसके अलावा जो कनेक्शन बंद हैं, उनका केवाईसी बिचौलिया कर रहे हैं और बाद में सिलिंडर बेच रहे हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर लगातार गैस सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है। उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलिंडर का वितरण भी किया जा रहा है। समय-समय पर तहसील प्रशासन गैस एजेंसी पर पहुंचकर वितरण की जानकारी भी ले रहा है। उपभोक्ताओं से बात भी कर रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं की भीड़ कम नहीं हो रही है।
कस्बा निवासी चंदन कुमार, श्रवण कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश लाल अशोक कुमार गुप्ता मकसूद अली आदि लोगों का कहना है कि स्थानीय गैस एजेंसी से गैस कनेक्शन लेने के बाद भी वर्षों तक बुकिंग न करने वाले उपभोक्ता अब एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ ऐसे भी उपभोक्ता हैं जो लंबे समय से अपने कनेक्शन का केवाईसी नहीं कराए थे लेकिन गैस सिलिंडर की बढ़ती मांग और मुंह मांगी कीमत मिलने के कारण केवाईसी कराकर ऑनलाइन गैस सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं और बिचौलिए गैस सिलिंडर बेच रहे हैं। यही कारण है कि प्रतिदिन गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ लग रही है, जिसमें उपभोक्ता कम है और बिचौलिए जादा हैं। कई लोग दूसरे का पासबुक लेकर गैस एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। कार्यालय से बुकिंग करा रहे हैं। सिलिंडर लेकर उनकी कालाबाजारी कर रहे हैं।
मंगलवार को गैस एजेंसी पर दो दिन बाद दो कामर्शियल वाहनों से 1008 गैस सिलिंडर वितरण के लिए पहुंचा। उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह से ही गैस एजेंसी पर जमी हुई थी। 1200 से लेकर 1500 की भीड़ थी। इसमें कई उपभोक्ता ऐसे दिखाई दिए जो 2 से 3 दिन बाद ही दूसरे का पासबुक लेकर गैस सिलिंडर के लिए पहुंच गए थे।
Trending Videos