{"_id":"69cc3d2850fa5af845058917","slug":"dispose-of-serious-criminal-cases-within-a-time-limit-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148385-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गंभीर आपराधिक मामलों का समय सीमा में करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गंभीर आपराधिक मामलों का समय सीमा में करें निस्तारण
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने ऑनलाइन पुलिस बैठक की। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, तकनीकी प्रणालियों का प्रभावी क्रियान्वयन और जन-शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। एसपी ने अधिकारियों को कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध प्रशिक्षण को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु कड़े निर्देश दिए, ताकि पुलिस बल की कार्यक्षमता और कौशल में वृद्धि हो सके।
थानों पर लंबित महिला संबंधी अपराधों, गंभीर अपराधों और गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा न्यायालय से प्राप्त सम्मन और एनबीडब्ल्यू का शत-प्रतिशत तामिला समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी कार्यालय, थानों और चौकियों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने पर बल दिया गया तथा समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को प्रतिदिन ‘ऑर्डर बुक’ का अवलोकन करने के निर्देश दिए, ताकि उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों का पालन हो सके।
Trending Videos