{"_id":"69c1a6beeb876e458203d474","slug":"army-takes-command-after-violence-alert-at-the-border-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1033-155441-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हिंसा के बाद सेना के हाथ में कमान... बॉर्डर पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हिंसा के बाद सेना के हाथ में कमान... बॉर्डर पर अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
सीमा से सटे नेपाल के कृष्णानगर में बंद पड़ा मार्केट। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज नगर पालिका के बरगदा में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद उपजे विवाद से तीसरे दिन सोमवार को भी हालात सामान्य नहीं रहे। झड़प के बीच गोलीबारी और पत्थरबाजी में 23 के घायल होने और नौ की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा की कमान सेना ने हाथ में ले ली है। बढ़नी इलाके दंगा प्रभावित क्षेत्र और सीमा से लगे बहादुरगंज में सेना की टुकड़ी का भ्रमण जारी रहा है। जगह- जगह जवान तैनात रहे और लोगों से शांति कायम रखने की अपील करते हुए दिखे। बात भारतीय सुरक्षा एजेंसी की करें तो बार्डर पर पूरी तरह से अलर्ट रही। सीमावर्ती थानों की पुलिस की मुवमेंट बार्डर पर ही रहा।
तौलिहवा में हिंदूवादी संगठन के कुछ लोगों ने टायर जलाकर विरोध शुरू किया तो छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, बहादुरगंज सहित कुछ अन्य इलाकों में प्रदर्शन हुआ। हालांकि,अन्य इलाकों में उग्र प्रदर्शन जैसी तस्वीरें सामने तो नहीं आई लेकिन लोगाें में गुस्सा और आक्रोश देखने को मिला। सीमा से जुड़े लोगों का कहना था कि अभी स्थिति की नियंत्रण में है। जल्द ही सबकुछ सामान्य होने की उम्मीद है।
खुनुवां कस्बे में साप्ताहिक बंद के कारण सन्नाटा दिखा। सामान्य आवाजाही जारी है। वहीं, तनाव को देखते हुए सीमा से लगा नेपाल का कृष्णानगर बाजार वाणिज्य विभाग के अनुरोध पर बंद रहा। इससे एक करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। वहीं, बढ़नी बाजार करने के लिए गए लोगों को बंदी की जानकारी के बाद मायूस होकर लौटना पड़ा।
-- -
बहादुरगंज में असर, शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करके जताया विरोध
शोहरतगढ़/ढेबरुआ। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु में ईद के दिन काली माता मंदिर में पूजा के दौरान हुई तोड़फोड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ने से सोमवार को कृष्णानगर व्यापार संगठन ने बाजार बंद कर दिए। इसको लेकर नेपाल प्रशासन अलर्ट हो गया है। कृष्णानगर से लेकर तनाव वाले इलाके में सेना ने मोर्चा संभाला लिया है। टुकड़ियों ने सेना गश्त कर रही है और हर गतिविधि पर बनाए हुए है। हालांकि नेपाल प्रशासन के अनुसार हालत सामान्य है। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा है। भारी वाहन को छोड़कर अन्य वाहन का भंसार हो रहा है। वहीं, बहादुरगंज सहित अन्य चौराहों सोमवार को हिन्दू संगठनों के लोगों ने टायर जलाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पकड़ी, बररोहिया, तौलिहवा, लबनी, बूटहनिया, बहादुरगंज में लोगों ने दुकान बंद कर विरोध जताया। कई स्थानों पर टायर जलाकर प्रदर्शन करने के साथ दंगा भड़काने वालों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही हिन्दू नेताओं सहित लोगों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ईद के दिन काली माता मंदिर में पूजा के दौरान हुई तोड़फोड़ के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया। नेपाल पुलिस द्वारा भीड़ पर चलाई गई गोलियां और घर-घर घुसकर सड़क पर मारने पीटने और अस्पताल जैसे इलाकों में आंसू गैस छोड़ने को लेकर उद्योग वाणिज्य संघ कृष्णानगर अध्यक्ष रितेश शर्मा के आवाह्न पर कृष्णानगर, बहुदारगंज और महराजगंज बाजार पूरी तरह बंद कर एक दिवसीय शांतिपूर्ण आंदोलन किया है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने बिना कोई ठोस कारण के जल्दबाजी में फायरिंग की है। पुलिस निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है। व्यापारियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं समाज में डर और असुरक्षा फैलती है। सबको अपने-धर्म का पालन करने का अधिकार है। वहीं, जिलाधिकारी भविश्वर घिमरे और पुलिस कप्तान संतोष आचार्य ने व्यापार संगठन बाजार बंद करने के आवाहन को देखते हुए तनाव और हिंसा न बढ़ जाए, इसके लिए इलाके में सेना और अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। कर्फ्यू हटा लिया गया, लेकिन सेना और पुलिस प्रभावित इलाकों में गश्त कर रही है।
-- -
बाजार बंद होने का दिखा असर
सीमावर्ती इलाका बढ़नी बॉर्डर से सटे कृष्णानगर सहित आसपास के बाजार सोमवार को बंद हुए तो भारी वाहन के आने-जाने पर कृष्णानगर से रोक लगा दी गई है। जरूरी माल वाहक गाड़ियों के साथ पर्यटकों की गाड़ियों को कृष्णा नगर बाजार से झिंगहा आरटीओ की तरफ नेपाल में अन्य शहरों में जाने के लिए डायवर्ट भी किया गया है। बहादुरगंज होते हुए पोखरा काठमांडो और नेपाल के अन्य शहरों में जाने के लिए मुख्य मार्ग सोमवार को भी बंद रहा है। बढ़नी के सीमावर्ती इलाका कृष्णानगर सहित आसपास बाजार बंद होने से नेपाल सीमा से सटे बढ़नी बाजार में कारोबार पर असर दिखा। व्यापारी विष्णु, ददन, आशीष, शेखर ने कहा कि बाजार बंद होने दोनों देशों काे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। नेपाल के कृष्णानगर बाजार में स्थानीय और भारतीय लोग भी पहुंचकर खरीदारी करते हैं। नेपाल से भारी संख्या में लोग बढ़नी बाजार खरीदारी करते हैं।
-- -
तौलिहवा में निषेधाज्ञा, छह गिरफ्तार... स्थिति नियंत्रण में
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के महराजगंज नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 बरगदाघाट गांव में शनिवार को हुए विवाद को देखते हुए सोमवार को जिला मुख्यालय तौलिहवा में निषेधाज्ञा लागू रही। हालांकि पुलिस प्रशासन की सतर्कता और लगातार कार्रवाई के चलते स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है। जिले में आवागमन सामान्य रूप से जारी है और भारत से भारी मालवाहक वाहन नेपाल की ओर जा रहे हैं। सोमवार सुबह तौलिहवा में हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने मुख्य सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर कुछ लोगों को हिरासत में लेते हुए स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया। मर्यादपुर कस्बा से तौलिहवा तक टेंपो और जीप का संचालन फिर से शुरू हो गया है। वहीं, खुनुवां बॉर्डर क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार बंद रहने के कारण आवाजाही कम रही और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल कपिलवस्तु जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने प्रेस नोट जारी कर प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि काली मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और निर्दोष गिरफ्तार हिन्दू कार्यकर्ताओं को बिना शर्त नहीं छोड़ा गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
-- -
बोले जिम्मेदार
काली मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में बरगदाघाट गांव के सलमान खान पठान, महताब अहमद धुनियां, अब्दुल अख्तर, अजमत अली, राहत हुसैन और मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस प्रभावित क्षेत्रों समेत अन्य कस्बों और गांवों में लगातार गश्त कर रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
रिपेंद्र कुमार सिंह, डीएसपी कपिलवस्तु
-- -
बोले कारोबारी
नेपाल में तनाव होने की वजह व्यापार संगठन की मांग पर सोम बाजार बंद है। इससे लोगों को रोजमर्रा सामानों को लेने में दिक्कत हो गई है।
नान जायसवाल, व्यापारी कृष्णानगर
-- -
कृष्णानगर बाजार में व्यापार करते हैं। बाजार बंद होने से कारोबार ठप हो गया है। अगर बंदी बढ़ती है तो दैनिक जीवन पर संकट पैदा हो जाएगा।
अजीत सिंह, व्यापारी कृष्णानगर
Trending Videos