सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds of devotees throng the Urs of Makhdoom Shah.

Kushinagar News: मकदूम शाह के उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees throng the Urs of Makhdoom Shah.
डुमरियागंज क्षेत्र के वासा दरगाह स्थित मजार पर चादर चढ़ाते अकीदतमंद। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के वासा दरगाह स्थित मजार पर सोमवार को 596 वां उर्स हजरत मखदूम सैयद शाह निजामुद्दीन केनानी का सालाना उर्स मनाया गया। सुबह से ही अकीदतमंदों का मजार पर आवागमन शुरू हो गया। हर धर्म के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Trending Videos

मजार पर लोगों ने चादर चढ़ाकर अपनी मिन्नतें मांगीं। हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बाबा की मजार पर लगे मेला का लोगों ने आनंद उठाया। मेला आयोजक मदनी ने बताया कि कुल शरीफ की शुरुआत सुबह 11 बजे महफिल-ए-सिमा नमाज ईशा के बाद दरगाह में हुई। जानकारों के मुताबिक यहां जो वली हैं उनका नाम हजरत मखदूम सैय्यद शाह हिसामुद्दीन औलिया है। वह केनान से लगभग 650 साल पहले बर्र-ए-सगीर (भारत) आए थे। यह उर्स कई सौ साल से मनाया जा रहा है। लोगों के अनुसार यहां पर जो भी मन्नतें मांगी जाती है, वह पूरी होती है। यहां उत्तराखंड से आए कव्वाल ने अपने आवाज से लोगों के बीच समा बांध दिया। इस अवसर पर काजी सुहेल अहमद, काजी अमजद मुख्तार, काजी सईद, इमरान लतीफ, शमीम, मोहम्मद मदनी आदि मौजूद रहे। भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस बल के साथ उर्स की निगरानी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed