सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Villagers created ruckus alleging that housing benefits were being provided to ineligible people.

Kushinagar News: अपात्रों को आवास का लाभ दिलाने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus alleging that housing benefits were being provided to ineligible people.
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते सोनवल गांव के ग्रामीण। 
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में ग्राम सभा सोनवल के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अनियमितता का आरोप लगा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में 12 अपात्र व्यक्तियों को आवास का लाभ दिया गया है, जबकि पात्र ग्रामीण वंचित रह गए हैं।
Trending Videos

ग्रामीण सुदामा ने बताया कि सबसे पहले 14 मई 2025 को सहायक अभियंता लघु सिंचाई एवं सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा की गई जांच में 8 लाभार्थी अपात्र पाए गए थे। इस पर ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 30 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी के आदेश पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम विकास अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग की टीम ने दोबारा जांच की तो कुल 12 लाभार्थी अपात्र पाए गए। इसके बावजूद डीपीआरओ और जिलाधिकारी ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान एवं सचिव के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार सीज कर रिकवरी कराने की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने कोटेदार शम्भूशरण की मौत 11 दिसंबर 2023 के बाद विकास स्वयं सहायता समूह में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के पति ने कोटा हासिल करने के इरादे से समूह में 9 नए सदस्य जोड़े। इनमें उनके भतीजे की दो बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed