सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Battery Stolen from Tempo; FIR Filed

Kushinagar News: टेंंपो से चोरी कर ली बैटरी, प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Battery Stolen from Tempo; FIR Filed
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के नवीन सब्जी मंडी से खरीदारी करने आए प्रविन मौर्या निवासी ग्राम पचपेड़वा की टेंपो से बैटरी चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर आरोपी सुरेंद्र निवासी एनडी पांडेय गली थाना कोतवाली खलीलाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

प्रविन मौर्या निवासी ग्राम पचपेड़वा ने तहरीर में बताया कि वह अपने निजी वाहन से सब्जी बेचते हैं। 11 मार्च को वह सब्जी खरीदने टेंपो से नवीन सब्जी मंडी खलीलाबाद में आए थे। सुबह 9.00 से 9.30 बजे के बीच में उनके टेंपो की बैटरी किसी ने चोरी कर ली। सब्जी मंडी में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि सुरेंद्र निवासी एनडी पांडेय गली थाना कोतवाली खलीलाबाद ने टेंपो में लगी बैटरी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed