सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bhagat Singh, Rajguru, and Sukhdev were the true heroes of the country.

Kushinagar News: देश के सच्चे नायक थे भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh, Rajguru, and Sukhdev were the true heroes of the country.
सेवरही में बलिदान दिवस पर सम्मानित होते स्वतंत्रता सेनानी आश्रित व लोकतंत्र सेनानी।संवाद
विज्ञापन
तमकुहीरोड। राष्ट्र को गुलामी से मुक्ति दिलाने वाले शहीदों का बलिदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जिन्होंने मातृभूमि पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, देश उनका ऋणी है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजदेव और सुखदेव राष्ट्र के सच्चे नायक थे। उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर आदर्शों पर चल कर राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।
Trending Videos


ये बातें पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र ने कहीं। वे सोमवार को सेवरही के लोकमान्य इंटर काॅलेज में जीवन ज्योति जागृति मिशन तरया लच्छिराम की ओर से आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उन लोगों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने अपने सर्वोच्च बलिदान से अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वित्त विभाग के अवकाश प्राप्त संयुक्त सचिव डाॅ. शैलेंद्र कुमार, पूर्व आईएएस विनोद शंकर चौबे, राघवेंद्र दास वेदांती, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, सुशील कुमार खन्ना, डाॅ. सुधाकर त्रिपाठी, उदयभान यादव आदि ने संबोधित किया। इसके पहले अतिथियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित व लोकतंत्र सेनानी सेवरही के अखिलेश्वर राय, सत्यप्रकाश जायसवाल, छितौनी के राजेंद्र अग्रवाल, सरया के केश्वर गुप्ता, पडरौना के नरेंद्र वर्मा, कसया के कृष्ण कुमार तिवारी समेत 30 से अधिक लोगों अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान धीरज त्रिपाठी, ललन मिश्र, जेके सिंह, अजय तिवारी, गिरजेश पांडेय, अभिषेश शुक्ल, बंका सिंह, ब्रजभूषण मिश्र, मोती जायसवाल आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
फोटो है।
फाजिलनगर। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल स्थित शहीद स्थल परिसर में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। स्वतंत्रता आंदोलन के अमर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
कामरेड नेता लल्लन राय ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव व धर्म निरपेक्षता स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख विचार हैं। ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने के लिए समाज के सभी वर्ग साथ चले थे। आयोजक केदार सिंह ने कहा कि आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले केवल इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को जन जन तक पहुंचाया। इसके लिए सत्याग्रह व अहिंसा प्रमुख अस्त्र थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संघ के जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश पांडेय, जुनाब अली, असगर अली, पुरुषोत्तम गुप्ता, बलिराम प्रसाद आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी ने किया।

इस दौरान इंदू उपाध्याय, शोभा मणि, विश्वनाथ सिंह, विनोद वर्मा, महेंद्र सिंह,बंका शर्मा, पारस सिंह, राणा सिंह, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
---
दिव्यांग को दी ट्राई साइकिल
बोदरवार। स्थानीय बाजार में सोमवार को शहीद दिवस का आयोजन हुआ। इसमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवनी पर चर्चा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य वक्ता एसपी सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारत की स्वतंत्रता अक्षुण्ण बनाए रखना ही उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद उन्होंने दिव्यांग विश्वनाथ शर्मा को ट्राई साइकिल दी। इस दौरान संगीता सिंह, दिनेश यादव, बेचू बीए, नवजीत सिंह, अभिषेक पांडेय, यागवेंद्र मिश्र, गौतम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed