सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike rider dies after colliding with electric pole

Kushinagar News: बिजली के पोल से टकराए बाइक सवार की माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with electric pole
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया थाना क्षेद्ध के बडेरा गांव के पास बुधवार की रात करीब 8:30 बजे अनियंत्रित बाइक सवार बिजली पोल से टकरा गए। इससे बाइक सवार बालक समेत दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें कसया सीएचसी भिजवाया, जहां युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर घायल बालक को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। कसया थाना क्षेत्र के साखोपार निवासी विदेशी (22) अपने छोटे भाई विकास (12) के साथ बुधवार की रात 8:30 बजे शिवपुर स्थित अपनी मुर्गी फार्म पर जा रहे थे। वे अभी बडेरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली के पोल से टकरा गए। इससे बाइक सवार दोनों लोग अचेत होकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें कसया सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टर ने विदेशी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छोटे भाई विकास की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed