सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Boat involved in mining was demolished with JCB

Kushinagar News: खनन में संलिप्त नाव को जेसीबी से तुड़वाया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Boat involved in mining was demolished with JCB
विज्ञापन
मथौली। रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी से रविवार को सफेद बालू निकाले जाने की सूचना पर खनन व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खनन व राजस्व टीम देखकर नदी में बालू लदे नाव को छोड़कर मजदूर फरार हो गए। टीम ने किसी तरह से बालू लदे नाव को नदी के किनारे करवाया और नाव को जेसीबी से तुड़वाया।
Trending Videos

खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि छोटी गंडक नदी के सुअरहा घाट के सामने उन्हें अवैध बालू खनन की जानकारी मिली। इस पर वह राजस्व टीम के साथ नदी के सुअरहा घाट पहुंचे, जहां एक नाव पर बालू लदा हुआ दिखाई दिया। खनन विभाग की टीम को देखते ही नाव पर तैनात मजदूर उसे छोड़कर फरार हो गए। टीम काफी मशक्कत से बालू को नदी में ही पलटवा दिया और नाव को किनारे निकलवाकर जेसीबी से तुड़वाया। मौके पर राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed