{"_id":"6a82239d3df28cacd7027e09","slug":"car-collides-with-bridge-father-and-son-die-one-in-critical-condition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-165924-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुल से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुल से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एनएच स्थित लतवा बाजार के पास अनियंत्रित होकर एक कार पुल से टक्करा गई। इसमें सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग तीनों घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने पिता व एक पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल दूसरे पुत्र की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया।
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी सुरेश सिंह (55) अपने बड़े बेटे सुधांशु सिंह (25) और छोटे पुत्र हिमांशु सिंह (21) के साथ रविवार को कार गोरखपुर किसी कार्य से गए थे। वहां काम निपटा कर सुरेश अपने दोनों पुत्रों के साथ घर जा रहे थे। रविवार की शाम करीब पांच बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा कर उछलते हुए पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। मौजूद लोग किसी तरह कार सवार तीनों लोगों को बाहर निकाला। मौजूद लोगों के अनुसार पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी फिर भी तीनों को तमकुहीराज सीएचसी भिजवाए, जहां डॉक्टर ने पिता सुरेश और बड़े बेटे सुधांशु को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल छोटे हिमांशु की प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। घायल का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित परिजनों को सूचना दी गई है। बता दें कि सुधांधु आर्मी का जवान था और तीन माह की छुट्टी पर गांव आया हुआ था।