फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of an elderly woman found in a canal

Kushinagar News: नहर में मिला वृद्ध महिला का शव

Mon, 17 Aug 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an elderly woman found in a canal
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के महुअवा मस्जिदिया के पास स्थित नहर में शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की पहचान बरसाती देवी (75), निवासी ग्राम सोनिया, थाना अहिरौली बाजार के रूप में हुई।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली पहुंचकर मृतका के रिश्तेदार विशाल ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले खेत की ओर जाते समय बरसाती देवी अचानक नहर में गिर गई थीं, जिसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। शनिवार को उनका शव नहर में मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed