फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmer killed in tiger attack, angry villagers block highway

Kushinagar News: बाघ के हमले में किसान की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Mon, 17 Aug 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in tiger attack, angry villagers block highway
बाघ के हमले में किसान की मौत से आक्रोश ।।वन विभाग के वाहन में तोड़फोड ---पदचिह्न के सहारे बाघ
खड्डा। कुशीनगर से सटे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के समीप भेड़िहारी वन क्षेत्र में शनिवार को बाघ के हमले में एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शनिवार शाम जाम समाप्त कराया। रविवार को वन विभाग की टीम आदमखोर बाघ की तलाश और रेस्क्यू अभियान में जुट गई।
विज्ञापन


वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में ग्राम भेड़िहारी चौक के दक्षिण टोला निवासी विजय हालदार (50) शनिवार सुबह करीब 11 बजे जंगल के पास अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से गांव के आसपास बाघ की गतिविधियां देखी जा रही थीं इसके बावजूद वन विभाग की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान वन विभाग की एक गाड़ी पलटने और एक वनकर्मी से दुर्व्यवहार की भी सूचना है।
विज्ञापन

रविवार को वन विभाग ने बाघ की तलाश तेज कर दी। रेंजर सत्यम कुमार की अगुवाई में टाइगर ट्रेकर और वनकर्मियों की टीम जंगल से सटे खेतों में लगातार निगरानी और ट्रैकिंग कर रही है। बाघ की गतिविधियों के आधार पर उसके संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल और खेतों की ओर अकेले नहीं जाने और समूह में ही निकलने की अपील की है। घटना के बाद भेड़िहारी और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed