फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One killed, three injured in collision between two bikes

Kushinagar News: काॅलेज पर बुलडोजर चलवाने की मांग, हंगामा

Mon, 17 Aug 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in collision between two bikes
करन साहनी की शव पहुंचते ही घर पर जुटी भीड़ व तैनात पुलिस बल।संवाद
कुशीनगर। कस्बे के एक कॉलेज में छुट्टी होने के बाद छात्रों के दो गुटों में शुक्रवार को विवाद हो गया। इस दौरान 12 वर्षीय छात्र करन साहनी की सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर दरवाजे पर आया तो चीख पुकार मच गई और मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। इसको लेकर लोग सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन किया। परिजन ने शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया और एसडीएम को पांच सूत्रीय मांग किया। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया। कप्तानगंज कस्बा के वार्ड नंबर 16 निवासी प्रिंस कस्बे के एक निजी स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ता है उसका मथौली नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी एक छात्र से 11 अगस्त को नल पर पानी पीने को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज प्रिंस ने अपने मोहल्ले के लड़कों शुक्रवार को स्कूल बुलाया और दोपहर में छुट्टी होने के बाद कॉलेज के बाहर छात्रों के दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। इसमें प्रिंस के मोहल्ले के रहने वाले आठवीं कक्षा के छात्र 12 वर्षीय करन साहनी की पिटाई कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

इसको लेकर लोग सड़क पर उतर गए और पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। इसमें तीन पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस इस मामले में कॉलेज के तीन शिक्षक समेत पांच लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। शनिवार को दिन में तीन बजे शव पोस्टमार्टम के बाद घर पर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव का दाह संस्कार कराने के लिए घर वालों से वार्ता की, परिजन ने दाह संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक पुलिस वाले समझाते रहे लेकिन घरवालों ने बात नहीं सुनी। शाम को करीब सात बजे एसडीएम आकांक्षा मिश्र पहुंची। परिवार के लोगों से करीब आधे घंटे तक वार्ता की। परिजन ने पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed