सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cattle Smuggler with 25,000 Bounty Arrested at Gopalgarh Junction

Kushinagar News: गोपालगढ़ तिराहे से 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Cattle Smuggler with 25,000 Bounty Arrested at Gopalgarh Junction
गिरफ्तार पशु तस्कर
विज्ञापन
पटहेरवा (कुशीनगर)। पशु तस्करी के मामले में छह साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को पुलिस ने मंगलवार को गोपालगढ़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह तस्करी में शामिल वाहन का असली मालिक होने के बावजूद फर्जी आधार कार्ड के चलते पुलिस को चकमा देता रहा। इस मामले में वाहन चालक को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है।
Trending Videos

थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत वर्ष 2020 में पशु तस्करी के मामले में ट्रक स्वामी सद्दाम निवासी नागलिया अकिल थाना अजीमनगर जनपद रामपुर सही पता साकिन ताखा पश्चिम ताखा मरियम बेस्ट शाहगंज जनपद जौनपुर पशु तस्करी के मामले में आरोपी था। इसके खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सद्दाम वर्ष 2020 में ट्रक को नकली आधार कार्ड के आधार पर रामपुर में रजिस्टर्ड करवाकर पशु तस्करी में इस्तेमाल करता था। ट्रक का असली मालिक होने के बावजूद वह छह वर्ष से लुका-छिपी का खेल खेल रहा था। पुलिस की टीम ने रामपुर से जौनपुर तक कई बार दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने उसे गोपालगढ़ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक श्रवण कुमार, उप निरीक्षक अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed