सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Child Abduction and Murder Case Solved; Charge Sheet Filed

Kushinagar News: बच्चे के अपहरण व हत्या का खुलासा, चार्जशीट दाखिल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Child Abduction and Murder Case Solved; Charge Sheet Filed
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले के हाटा थाना क्षेत्र में बच्चे के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज आठ दिनों के भीतर विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, हनुमान नगर, गोपालपुर, विरैचा निवासी राजवीर यादव का 27 मार्च को पैकोली चौराहे से अपहरण हो गया था। मामले में आदित्य यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराया था। मामले में गठित पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी। जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी डब्लू गौड़ की गतिविधियां संदिग्ध पाई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने गमछे से गला घोंटकर राजवीर की हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। आरोपी की निशानदेही पर रधिया-देवरिया नहर किनारे मूंज की झाड़ियों से शव बरामद किया गया। मामले में धाराओं में बढ़ोतरी कर हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीओ कुंदन सिंह के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई में वैज्ञानिक साक्ष्य, डीएनए सैंपल, सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और गवाहों के बयान जुटाए गए। विवेचक हरेराम सिंह यादव ने कार्रवाई करते हुए चार अप्रैल को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed