सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Competition Winners Awarded

Kushinagar News: प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Competition Winners Awarded
पडरौना राज्यकीय कन्या इंटर कालेज में छात्रों को प्रमाण-पत्र देते नपाध्यक्ष विनय जायसवाल व अन्य। - फोटो : samvad
विज्ञापन
पडरौना। शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को जिला विज्ञान क्लब की तरफ से वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, व्याख्यान प्रतियोगिता, नाटक नुक्कड़ प्रतियोगिता आदि का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
Trending Videos

मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व उन्नति की है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार लाते हैं, जिससे उनके भीतर रचनात्मक बदलाव आता है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास हो इसके लिए इस तरह आयोजन किया गया है। आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। इसके बाद अतिथियों ने शिवम गुप्ता, दिव्यांश दूबे, संकल्प पांडेय, अयांश कुमार, कुशल रौनियार, आयुष रौनियार, अन्नपूर्णा पांडेय, संगीत, सरिता, अयांश कुमार, पुष्पांजलि यादव, रागिनी, अंजलि, प्रियांशु गुप्ता, शशांक कुशवाहा, रोशनी साहनी, श्रीराम कुशवाहा, संकल्प पांडेय आदि को पुरस्कृत किया। अंत में जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मूल्यांकन रामस्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed