{"_id":"69c4554caf0a4681120f8364","slug":"fir-filed-against-12-traffickers-including-four-constables-for-ganja-smuggling-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-156936-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गांजा तस्करी में चार सिपाहियों समेत 12 धंधेबाजों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गांजा तस्करी में चार सिपाहियों समेत 12 धंधेबाजों पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
रामकोला थाने में पकड़े गए गांजा तस्कर व उसमें शामिल दो सिपाही।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र में 20 मार्च को हुई लूट की तहकीकात में ऐसा सच सामने आया है, जिससे खाकी ही दागदार हो गई है। लूट की वारदात वास्तव में गांजा के धंधेबाजों व पुलिस के बीच विवाद और रुपयों के बंदरबांट का नतीजा निकली। जांच में खुलासा हुआ है कि 3.05 लाख रुपये की रकम न देनी पड़े, इसके लिए धंधेबाजों ने मिलकर लूट की कहानी रची थी। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में चार सिपाहियों समेत 12 धंधेबाजों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दो सिपाहियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगावां टोला खैरा निवासी सुंदर लाल निषाद ने 20 मार्च को पुलिस को 3.05 लाख रुपये लूट की सूचना दी थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके बयान पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर रिकवरी एप के माध्यम से जांच पड़ताल की तो भारी मात्रा में गांजा का फोटो दिखा। जांच में चौंकाने वाला मामला सामने में आया कि 14 महीनों से इन धंधेबाजों से जिले में तैनात चार सिपाही भी जुड़कर काम कर रहे थे। पुलिस ने गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सुरेश यादव के पास से 52 हजार रुपये व सुंदर लाल निषाद के पास से 21.100 किलोग्राम गांजा और 20 हजार रुपये के अलावा दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन व एक बाइक भी बरामद की है।
रामकोला पुलिस ने पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही सूरज गिरी बाबा, विनोद गुप्ता, जितेंद्र पाल व अहिरौली बाजार थाने में तैनात नितेश यादव के अलावा जंगल नौगांव टोला खैरा निवासी सुंदर लाल निषाद, गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर टोला मनियता निवासी सुरेश यादव उर्फ सुनील यादव, बिहार बेतिया के रुपहीटाड निवासी मनोज विंद, गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के रावतगंज निवासी रणजीत यादव उर्फ राहुल, पीपीगंज क्षेत्र के जिंदापुर निवासी पंकज, मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र के बीबीपुर निवासी रत्नेश राय, पीपीगंज के जंगल कौड़िया निवासी दीपू भारती और कैंपियरगंज क्षेत्र के राहुखोर निवासी धीरज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह की तहरीर पर की गई है। पुलिस ने सिपाही सूरज गिरी बाबा, नितेश यादव व धंधेबाज सुंदर लाल निषाद व सुरेश यादव उर्फ सुनील यादव को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
Trending Videos