सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Machine Bursts into Flames During Spraying; Disaster Averted Due to Vigilance

Kushinagar News: छिड़काव के बीच धधकी मशीन, सतर्कता से बचा हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Machine Bursts into Flames During Spraying; Disaster Averted Due to Vigilance
विज्ञापन
सुकरौली। बुधवार को बेलही में नगर कर्मियों द्वारा दवा का छिड़काव किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन पर रखी छिड़काव मशीन में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। वाहन पर चालक सहित एक अन्य कर्मी मौजूद थे, जिन्हें शुरुआत में आग लगने की जानकारी नहीं हो सकी।
Trending Videos

घटना को देखते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर वाहन पर बैठे कर्मियों को आग की सूचना दी। लोगों की सतर्कता के चलते चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा बच गया। घटना के बाद नगर कर्मियों और स्थानीय लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा।स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से छिड़काव कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed