सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gas Cylinder Explodes at Fast Food Shop; No Casualties

Kushinagar News: फास्ट फूड की दुकान गैस सिलिंडर फटा, जनहानि नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Gas Cylinder Explodes at Fast Food Shop; No Casualties
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर ओवरब्रिज के समीप मंगलवार देर रात फास्ट फूड कार्नर में जोरदार धमाका हो गया। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखा खाली गैस सिलिंडर फट गया। राहत की बात यह रही कि दुकान बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई।
Trending Videos

रामकोला थाना क्षेत्र के वरकंती उर्फ पकड़ियार निवासी रुबी सिंह चार महीने से ओवरब्रिज के पास किराए की दुकान लेकर चाय, कॉफी व फास्ट फूड का व्यवसाय कर रही थीं। दुकान के बाहर टिनशेड के नीचे स्टॉल लगाई गई थी। मंगलवार की रात करीब एक बजे आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी और इसकी सूचना दुकान संचालिका को दी। पीड़िता रुबी सिंह के अनुसार, हादसे में काफी क्षति हुई है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला भी पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed