{"_id":"69c455135af0cc7e35055082","slug":"light-rain-is-expected-over-the-next-two-days-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156971-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अगले दो दिन हल्की बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अगले दो दिन हल्की बारिश होने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। करीब 15 दिन में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। करीब चार दिन पहले हुई बूंदाबांदी के साथ मौसम साफ हो गया। इसके बाद सेगर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले दो-तीन दिनों तक जिले में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की की संभावना है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में 27 और 28 मार्च को हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 83 से 95 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 41 से 50 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान तीन से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है।
Trending Videos