फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress party observer inquired about ground challenges

Kushinagar News: कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक ने ली जमीनी चुनौतियों की जानकारी

Wed, 19 Aug 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress party observer inquired about ground challenges
फाजिलनगर। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय और मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी के प्रादेशिक पर्यवेक्षक जगदीश ठाकुर ने कांग्रेस मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की मौजूदा स्थिति और जमीनी चुनौतियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


बैठक में पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बातें सुनीं और संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर उनकी राय जानी। कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर आगामी रणनीति, संगठनात्मक नियुक्तियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पर्यवेक्षक द्वारा बैठक में मिले सुझावों और फीडबैक की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर संगठन में आवश्यक बदलाव और आगामी रणनीति तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पलटन यादव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा (राधे), पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, विधानसभा प्रभारी गोरख यादव, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, संजय कुशवाहा, भुआली प्रसाद, यूनिस अंसारी, शोभा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed