फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rape of an innocent girl, accused youth arrested

Kushinagar News: मासूम से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rape of an innocent girl, accused youth arrested
खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी योगेंद्र कुशवाहा (18) निवासी लखुआ लखुई, हसनु टोला के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पति को छोड़ने के बाद बच्चों को लेकर महिला कस्बे में किराए के मकान में रहती है। वह एक होटल में मजदूरी करती है। एक टेंपो चालक महिला परिचित है। टेंपो चालक के साथ योगेंद्र कुशवाहा महिला के घर आता-जाता था। सोमवार दोपहर बाद वह कमरे पर पहुंचा। उस समय बच्ची की मां घर पर नहीं थी। आरोप है कि युवक ने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और भाग गया। शाम को मां के घर पहुंचने पर बच्ची ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के चिकित्सकीय परीक्षण के बाद आरोपी योगेंद्र कुशवाहा (18) निवासी लखुआ लखुई, हसनु टोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को बुधवार भोर में गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed