{"_id":"6a84c566d6992c5d8a05aad4","slug":"python-grabs-boy-in-kushinagar-tries-to-swallow-him-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166049-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में अजगर ने बालक को जकड़ा, निगलने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में अजगर ने बालक को जकड़ा, निगलने की कोशिश की
Wed, 19 Aug 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव में मंगलवार शाम बकरी चराने गए नौ वर्षीय बालक अजगर ने जकड़ लिया और उसे निगलने की कोशिश की।
बालक के शोर मचाने पर पास में लकड़ी काट रहे दो लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे अजगर के चंगुल से मुक्त कराया। गंभीर हालत में बालक को सीएचसी फाजिलनगर से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर किया गया। उसका इलाज चल रहा है।
बलुआ तकिया गांव निवासी मोतीलाल खरवार का नौ वर्षीय पुत्र प्रिंस खरवार मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के बगीचे में बकरी चराने गया था। झाड़ियों से निकले अजगर ने बालक को गिरफ्त में ले लिया। घबराए बालक का शोर सुनकर सूखे पेड़ को काट रहे गम्हा प्रसाद और धर्मेंद्र पहुंचे। दोनों ने सावधानी से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर के शिकंजे से बालक को मुक्त कराया। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों और बालक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन प्रिंस को सीएचसी ले गए।