{"_id":"69c4545905110398d90f03bb","slug":"consensus-reached-on-installing-electric-poles-along-the-drain-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156982-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाले के किनारे बिजली पोल लगाने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाले के किनारे बिजली पोल लगाने पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरिया में बन रहे ओवर वृज को लेकर सर्विस सड़क चौड़ीकरण के तहत नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। सर्विस लेन पर पड़ रहे हाईटेंशन लाइन के पोल की जगह अंडरग्राउंड केवल लगाने की मांग को लेकर बुधवार को एसडीएम तमकुहीराज व सीओ ने एनएच आई की टीम के साथ दुकानदारों से थाने में वार्ता की। इसमें विद्युत पोल नाली के किनारे ही लगाने की सहमति बनाई गई।
उपकेंद्र पटहेरवा के लिए राजापाकड़ से मेन सप्लाई के लिए लवनिया से पटहेरवा तक हाईवे किनारे कंक्रीट और लोहे के खंभे के लगेे हैं। हाईवे पर पटहेरिया में ओवरब्रिज बन रहा है। सर्विस लेन का चौड़ीकरण होने के साथ ही नाला भी बना है। सर्विस लेन पर करीब 30 बिजली पोल हैं। एनएचएआई और कार्यदायी संस्था ने करीब दो सप्ताह पहले इन खंभों को हटाकर नाली के बाद लगवाना शुरू कर दिया था। स्थानीय दुकानदारों और मकान स्वामियों ने विरोध करते हुए खंभा लगाने का विरोध कर दिया। लोगों का कहना कि सर्विस सड़क चौड़ी होने और नाला बनने से घरों और नाली के बीच दूरी कम हो गई है। यदि नाली के बाद खंभा लगाया जाता है, तो कई लोगों के घरों के ऊपर से मेन सप्लाई तार गुजरेगा। इससे दुर्घटना की आशंका रहेगा। लोगों ने फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा से पोल की जगह केबल लगाने की मांग की थी। बुधवार को तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा और सीओ जयंत यादव ने एनएचआई की टीम और स्थानीय दुकानदारों व मकान स्वामियों से वार्ता की। इसके बाद नाली के किनारे ही खंभे लगाए जाने और मकानों से तार की दूर करने के लिए एंगल लगाने पर सहमति बनी।
इस दौरान थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय, संदीप तिवारी, अमलेश तिवारी, हृदयानंद गुप्ता, ईनूस खान, संतोष गुप्ता, राजकुमार,अब्दुल्लाह, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Trending Videos