सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction of Chhath Ghat to be completed soon; beautification work also included.

Kushinagar News: जल्द पूरा होगा छठ घाट का निर्माण, सुंदरीकरण भी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of Chhath Ghat to be completed soon; beautification work also included.
विज्ञापन
पडरौना। शहर के हनुमान मंदिर के पास तालाब में छठ घाट बनाने का काम फिर से जल्द ही शुरू होगा। इसके साथ ही यहां सुंदरीकरण का काम नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुरू कराया जाएगा।

तालाब के दो तरफ की सीढ़ी का निर्माण हो चुका है। बाकी निर्माण कार्य बीच में रुका हुआ था। नगर पालिका अध्यक्ष निर्माणाधीन सुंदरीकरण स्थल का निरीक्षण इंजीनियरों के साथ कर जल्द काम शुरू कराने के लिए कहा। सीढ़ी, पाइप के अलावा बीच में फव्वारा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाल गंगाधर तिलक नगर वार्ड नंबर 18 में आबादी के बीच तालाब है। तालाब के तीन तरफ छठ घाट भी है। लोगों की मांग के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तालाब का सुंदरीकरण के लिए करीब दो करोड़ का टेंडर कराया। पिछले साल कुछ काम शुरू हुआ, लेकिन बीच में काम रुका हुआ था। काम अब फिर शुरू होगा। लोगों ने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर माताएं और बहनें, इस घाट पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती हैं। उनकी सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए छठ घाट का विकास और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed