{"_id":"6a3851e528f67d29cd0c6ce6","slug":"message-of-healthy-living-conveyed-through-a-collective-yoga-session-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-162258-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सामूहिक योगाभ्यास में दिया स्वस्थ रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सामूहिक योगाभ्यास में दिया स्वस्थ रहने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
योग करते नमामि गंगे जिला गंगा समिति के सदस्य।स्रोत-सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को शहर से गांव तक योग की धूम रही। प्रशासन की ओर से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर डीएम महेंद्र सिंह तंवर, सांसद विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में पांच हजार से अधिक लोगों ने योग किया। इसके अलावा पुलिस लाइन, स्कूल-कॉलेजों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर योग दिवस पर योग कर लोगों ने स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व नोडल अधिकारी भारतेंदु नाट्य अकादमी, संस्कृति विभाग के अध्यक्ष डाॅ.रतिशंकर त्रिपाठी, सांसद , विधायक, कमिश्नर, डीएम आदि ने योगाभ्यास किया। एसपी केशव कुमार की अगुवाई में पुलिस लाइंस और उदित नारायण पीजी कॉलेज परिसर में एनसीसी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने योगाभ्यास किया।
योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ आधारित थीम पर मनाए गए विश्व योग दिवस पर सुबह 7:30 मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में अतिथियों ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पीएन पाठक, कमिश्नर अनिल कुमार ढींगरा, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, राकेश जायसवाल आदि की सहभागिता रही। संचालन मनंजय तिवारी ने किया। जिला यूनानी अधिकारी जगदीश यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, एसडीएम संतराज सिंह बघेल, सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश, सीओ कुंदन सिंह, पुरातत्व संरक्षण सहायक शादाब खान, बीईओ अशोक कुमार यादव, सुधीर राव, डा. एसके सिंह, डा. एसएन त्रिपाठी, समन्वयक अविनाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार
डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक मानव जीवन का आधार है। योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का वैश्विक उत्सव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्वव्यापी पहचान मिली। यही वजह है कि अब भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के देशों ने भी योग को अपनाया जा है। बुद्ध की धरती पर योग कार्यक्रम में शामिल होने को अपना सौभाग्य कहा। कहा कि बुद्ध के दिए गए करुणा, शांति और आत्मानुशासन के संदेश मानव को स्वस्थ व संतुलित जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। लोगों से योग को अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
शिक्षण संस्थाओं में मनाया योग दिवस : सह नगर संघ चालक रामदेनी सिंह की अगुवाई में महर्षि अरविंद विद्या मंदिर में योग शिक्षक अयोध्या प्रसाद पांडेय ने योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। मुख्य वक्ता सह विभाग संघ चालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ समाज के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मौके पर विनोद कांत, सुरेश गुप्त, जिला प्रचारक प्रवीण, जिला कार्यवाह शैलेश, नगर प्रचारक आलोक, सह नगर कार्यवाह बलराम, अविनाश शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
उदित नारायण पीजी कॉलेज में विधायक मनीष जायसवाल की मौजूदगी में योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने कैडेट्स व प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरीश चंद, प्राचार्य ममता मणि त्रिपाठी ने आभार जताया।
जूनियर हाईस्कूल परिसर में हुआ योगाभ्यास : पडरौना। नगरपालिका की ओर से जूनियर हाईस्कूल परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। चेयरमैन विनय जायसवाल ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। गायत्री मंत्र उच्चारण व ॐ ध्वनि के बीच पूरा वातावरण ऊर्जा से भर गया।
चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि मनुष्य के लिए स्वस्थ व लंबे जीवन का मूल है योगासन। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी व योगगुरु रामदेव को इस क्रांति के लिए आभार प्रकट किया। आयुर्वेदिक औषधीय गिलोय, अश्वगंधा, निर्गुंडी, एलोबेरा, सदाबहार आदि जड़ी बूटियों के उपयोग व लाभ के बारे में जानकारी साझा की गई। बुजुर्ग ध्रुव नारायण पांडेय को सम्मानित किया गया। पंचायत भवनों और विद्यालयों में आयोजन : पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गांवों के पंचायत भवनों और विद्यालयों में रविवार को विश्व योग दिवस मनाया गया। लोगों ने योगाभ्यास कर निरोग काय रखने के गुर सिखे। योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि का योगाभ्यास कराया। प्रशिक्षक केदारनाथ ने योग स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। मौके पर मंडल अध्यक्ष सर्व जित गुप्ता, सूरज गोविंद राव, ग्राम प्रधान शम्भू गुप्ता, सुरेंद्र कुशवाहा, नितेश चौधरी आदि मौजूद रहे।