{"_id":"6a384e7ac9b59063a10c31da","slug":"bus-gets-stuck-on-dilapidated-culvert-major-accident-averted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-162259-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जर्जर पुलिया पर फंसी बस, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जर्जर पुलिया पर फंसी बस, बड़ा हादसा बचा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
खेसिया गांव में जोगिया माइनर स्थित रेलिंग विहीन पुलिया पर लटकी बस।संवाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय मंसाछापर से सूरजनगर जाने वाली मुख्य सड़क पर खेसिया गांव के पास स्थित जोगिया माइनर की जर्जर पुलिया पर रविवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पुलिया की टूटी रेलिंग के कारण बस अनियंत्रित होकर पुलिया पर फंसकर लटक गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। बस खाली होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। आए दिन रेलिंग विहीन पुलिया पर हादसे होते रहते है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई।
रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बस सूरजनगर की तरफ से आ रही थी। खेसिया गांव के समीप जोगिया माइनर की पुलिया पर पहुंचते ही मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया में फंसकर लटक गया। संयोग अच्छा रहा कि बस में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जोगिया माइनर पुलिया की दोनों तरफ की रेलिंग कई महीनों से टूटी हुई है। पुलिया की हालत लगातार खराब होती जा रही है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत या रेलिंग निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।