{"_id":"6a384e0a8e48f13683086def","slug":"retired-teachers-submitted-a-memorandum-seeking-the-old-pension-scheme-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162248-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुरानी पेंशन के लिए रिटायर्ड शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुरानी पेंशन के लिए रिटायर्ड शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को ज्ञापन पत्र सौंपते पूर्व शिक्षक।स्रोत-सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनकटा बाजार। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 1993 से 2000 के बीच नियुक्त एवं कार्यरत रहे तदर्थ शिक्षकों ने सेवानिवृत्ति के बाद पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों ने विधायक को दिए गए ज्ञापन में बताया कि उनकी नियुक्ति वर्ष 1993 से 2000 के बीच हुई थी और वे लगातार सेवाएं देते रहे। बाद में 22 मार्च 2016 को प्रकाशित गजट अधिसूचना के तहत उनका विनियमतीकरण किया गया। उनका कहना है कि अप्रैल 2005 से पहले वे सेवा में कार्यरत थे, इसलिए उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई कि सभी विनियमित तदर्थ शिक्षकों को उनकी प्रारंभिक नियुक्ति तिथि के आधार पर पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाए। विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष उठाएंगे।संवाद ी