{"_id":"6a384e43d189036b6f0539b5","slug":"mercury-hits-42-c-scorching-sun-leaves-people-in-distress-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162266-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पारा पहुंचा <bha>@<\/bha> 42 डिग्री...धूप ने किया लोगों को बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पारा पहुंचा <bha>@</bha> 42 डिग्री...धूप ने किया लोगों को बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जाती युतियां।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना। मानसून में देरी का असर अब जनजीवन पर पड़ने लगा है। पारा रविवार को चढ़कर 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। झुलसा देने वाली तेज धूप ने लोगों को बेहाल रखा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले पांच दिनों तक भी लू जैसे हालात बने रहेंगे और गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बाइक सवार हेलमेट के बावजूद गमछे से मुंह ढककर और बोतल का पानी साथ लेकर चल रहे हैं। रविवार को दोपहर में शरीर को झुलसाने वाली धूप व गर्मी से लोग परेशान नजर आए। तेज धूप और सड़क से उठ रही भभक से राहगीरों का सड़क पर चलना दूभर हो गया। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। काम से निकले लोग छांव देखते ही दो मिनट के लिए सुस्ताने रुक गए। स्कूल से लौटते समय बच्चों को चिलचिलाती धूप ने परेशान कर दिया। रिक्शों या अन्य वाहनों से घर लौट रहे बच्चे धूप से बचाव के लिए छाता और कपड़े से मुंह को ढककर निकले। वाहन स्टैंड पर भी इक्का-दुक्का यात्री ही दिखाई दिए। सुभाष चौक, छावनी, कोतवाली रोड पर दोपहर में सड़कों पर लोग की भीड़ कम रही। सरगटिया कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान अधिकतम 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 30 रहा, अगले तीन दिनों में क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इस वजह से लू की स्थिति रह सकती है। मानसून की अनुकूल परिस्थितियां अभी नहीं बन पा रही हैं। तापमान पर असर नहीं पड़ेगा।
-- -- -- -- --
ऐसे करें बचाव
-पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, या ओआरएस का सेवन करते रहें।
-घर से निकलते समय शरीर को सूती कपड़ों से अच्छी तरह ढकें,
- धूप का चश्मा और टोपी का प्रयोग करें।
-खान-पान: हल्का और ताज़ा भोजन करें,
-बासी खाना खाने से बचें।
- घर से निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
ऐसे करें बचाव
-पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, या ओआरएस का सेवन करते रहें।
-घर से निकलते समय शरीर को सूती कपड़ों से अच्छी तरह ढकें,
- धूप का चश्मा और टोपी का प्रयोग करें।
-खान-पान: हल्का और ताज़ा भोजन करें,
-बासी खाना खाने से बचें।
- घर से निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।