{"_id":"6a33063f1452586381033cec","slug":"construction-of-covers-begins-on-the-service-lane-residents-heave-a-sigh-of-relief-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-161934-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सर्विस लेन पर शुरू हुआ ढक्कन निर्माण, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सर्विस लेन पर शुरू हुआ ढक्कन निर्माण, लोगों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुकरौली। बड़ौदा यूपी बैंक परिसर के सामने स्टेट हाईवे की सर्विस लेन पर नाले का ढक्कन का निर्माण शुरू हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर नगर पंचायत ने ढक्कन निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
गौरतलब है कि सर्विस लेन पर ढक्कन हट जाने से बैंक ग्राहकों, राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खुले नाले के कारण लोगों के चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आ रही थीं, वहीं दुकानदारों का कहना था कि ग्राहकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
समस्या उजागर होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मजदूरों द्वारा ढक्कन तैयार करने और उसे व्यवस्थित ढंग से लगाने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि कार्य पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने समस्या के समाधान की दिशा में हुई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कदम उठाए जाने से बड़ी दुर्घटना की आशंका दूर हो गई है। लोगों ने निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की मांग की है।