{"_id":"69cac9b58a2493c22b09d909","slug":"consumers-were-apprised-of-the-features-of-the-smart-prepaid-meter-scheme-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-157238-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना की खूबियां बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना की खूबियां बताईं
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित बिजली कार्यालय में सोमवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। अधीक्षण अभियंता (एसई) राकेश मोहन ने बताया कि यह पहल बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में अहम कदम है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की रियल-टाइम जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे वे अपने बिजली खर्च पर बेहतर नियंत्रण रख पाएंगे। साथ ही प्रीपेड रिचार्ज पर करीब दो प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलेगा।
प्रेस वार्ता में बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से सटीक और पारदर्शी बिलिंग सुनिश्चित होगी। गलत बिलिंग की शिकायतों में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
उपभोक्ताओं को ‘यूपीपीसीएल स्मार्ट एप’ के माध्यम से मोबाइल पर ही बैलेंस, खपत, रिचार्ज और बिलिंग संबंधी सभी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। कम बैलेंस होने पर एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए अलर्ट भी मिलेगा, जिससे समय पर रिचार्ज कर निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखी जा सकेगी।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर की स्थापना प्रक्रिया पूरी तरह सरल और पारदर्शी है। अधिकृत एजेंसी द्वारा यह कार्य किया जा रहा है और उपभोक्ताओं को इसके लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगेगी और लाइन लॉस में कमी आएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को आधुनिक और बेहतर सेवाएं मिल सकेगी।
Trending Videos